फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए बीस लाख में बिके अंकुश

Wed, 19 Dec 2018 01:25 PM IST
अभिषेक निगम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के 12वें संस्करण के लिए जयपुर में हुई नीलामी में हिमाचल के युवा क्रिकेटर अंकुश बैंस को दिल्ली कैपिटल्स ने बीस लाख रुपये में खरीदा है। पहले दिन की बोली में हिमाचल के एक ही क्रिकेटर को किसी टीम ने खरीदा है। अंकुश बैंस इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। देर शाम तक चली नीलामी के आखिरी चरण में अंकुश बैंस को दिल्ली की टीम ने बीस लाख के बेस प्राइज के साथ खरीद लिया। 

विज्ञापन


हिमाचल की ओर से ऋषि धवन, पंकज जसवाल, गुरविंद्र सिंह, बिपुल शर्मा, एकांत सेन, मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम भी बोली के लिए जारी अंतिम सूची में हैं। नीलामी के दूसरे दिन इन पर नजर रहेगी। अंकुश बैंस पहली बार दिल्ली की टीम से खेलेंगे। ऋषि धवन ने बोली के लिए अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये रखा है।

Trending Videos
विज्ञापन

पिछले साल धवन को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इस बार रणजी ट्रॉफी में धवन दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे दिन बिपुल शर्मा और गुरविंद्र सिंह, पंकज जसवाल, एकांत सेन और मोहम्मद अजहरुद्दीन बीस-बीस लाख के बेस प्राइज के साथ बोली में शामिल होंगे।

राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे प्रशांत चोपड़ा
हिमाचल टीम के कप्तान प्रशांत चोपड़ा इस सीजन भी राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे। टीम प्रबंधन ने इस बार भी प्रशांत चोपड़ा पर भरोसा जताते हुए उन्हें साथ रखा है। हालांकि, प्रशांत चोपड़ा को पिछले सीजन में ज्यादा मौके नहीं मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें