फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak Case: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में आईओ और सीबीआई अफसरों ने की चर्चा

Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों और जांच अधिकारी (आईओ) के बीच चंडीगढ़ कार्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों और जांच अधिकारी (आईओ) के बीच चंडीगढ़ कार्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई है। इसमें सीबीआई ने पूरा रिकॉर्ड तैयार रखने को कहा है। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई के लिए जो जरूरी दस्तावेज होंगे, उन्हें ई-मेल पर भेजने को कहा गया है। 

विज्ञापन


मामले का अध्ययन करने के बाद सीबीआई के अधिकारी हिमाचल में डेरा डालेंगे। सूत्र बताते हैं कि पहले इस मामले में आरोपियों से पूछताछ होगी। उसके बाद स्क्रीनिंग और प्रिंटिंग कमेटी के सदस्यों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।  उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने बीते 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल के 1,334 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली थी। इसके लिए 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 69,405 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम 5 अप्रैल को घोषित हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें