फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Jairam Statement: कमरुनाग झील से सोना-चांदी निकालने के मामले की होगी जांच

Sat, 13 Aug 2022 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/गोहर (मंडी)

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमरुनाग का देवताओं में सबसे ऊंचा स्थान है। लोग श्रद्धा से झील में सोना-चांदी और पैसे डालते हैं। पहले भी यह घटना घटी है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की ओर से लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान कहा कि देव कमरुनाग मंदिर में चौकीदारों को कमरे में बंद कर झील से सोना-चांदी लूटने के मामले की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमरुनाग का देवताओं में सबसे ऊंचा स्थान है। लोग श्रद्धा से झील में सोना-चांदी और पैसे डालते हैं। पहले भी यह घटना घटी है। उस वक्त जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था, उनका परिवार ही उजड़ गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के लोगों में देवी-देवताओं के प्रति आस्था है। जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राणा ने बताया कि 10 से 12 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि शातिरों ने सोना-चांदी और नकदी निकालने के लिए झील से कथित छेड़छाड़ की गई है। लाठियां लेकर शातिरों के मंदिर में घुसने का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। वीडियो में शातिर झील से सोना-चांदी निकालते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इन शातिरों ने झील से कितना सोना चांदी व पैसे निकाले हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


कमरुनाग मंदिर में लगेंगे वाईफाई कैमरा, 24 घंटे झील पर रहेगी नजर
बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में वाईफाई कैमरा लगेंगे। झील पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।  पवित्र झील में सोना-चांदी और नकदी की तलाश में घुसे लुटेरों के मामले में सरकार, प्रशासन, पुलिस और मंदिर कमेटी हरकत में आ गए हैं। शनिवार को दिन भर सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। सरकारी अमला जहां कमरुनाग मंदिर की सुरक्षा को लेकर रिकॉर्ड खंगालता रहा, वहीं पुलिस की एक टीम भी छानबीन के लिए पहुंच गई है। पुलिस ने पवित्र झील से हुई छेड़छाड़ को लेकर मंदिर कमेटी को भी मंदिर स्थल पर तलब किया। बताया जा रहा है कि कमरुनाग मंदिर के चौकीदारों के बयान भी लिए गए हैं। एसडीएम गोहर रमन शर्मा ने बताया कि कमरुनाग मंदिर कमेटी के साथ बैठक में निर्णय लिया है कि कमरुनाग मंदिर में बीएसएनएल टावर से वाईफाई कैमरा कनेक्ट कर मंदिर की हर गतिविधियों पर प्रशासन और मंदिर कमेटी 24 घंटे ऑनलाइन नजर रखेंगे। एसएचओ निर्मल सिंह राणा ने बताया कि पुलिस टीम कमरुनाग मंदिर गई है। कमरुनाग देवता के कटवाल काहन सिंह ने बताया कि हर साल सर्दियों और बर्फबारी में झील से शरारती तत्व छेड़छाड़ करते हैं और चौकीदारों को बंधक बनाते हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें