फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Freedom Bike Ride Rally: हिमाचल के बद्दी पहुंची अमर उजाला और आईसी विश्वविद्यालय की फ्रीडम बाइक राइड रैली

Sat, 13 Aug 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)

सार

शनिवार सुबह लगभग 100 राइडर्स के समूह को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली से देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के संदेश के साथ फ्लैग ऑफ किया। इनका देर शाम आईईसी विश्वविद्यालय परिसर बद्दी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
बद्दी पहुंची अमर उजाला और आईसी विश्वविद्यालय की फ्रीडम बाइक राइड रैली । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला और आईईसी यूनिवर्सिटी की फ्रीडम बाइक राइड रैली देर शाम हिमाचल प्रदेश के बद्दी पहुंच गई है। शनिवार सुबह लगभग 100 राइडर्स के समूह को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली से देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के संदेश के साथ फ्लैग ऑफ किया। इनका देर शाम आईईसी विश्वविद्यालय परिसर बद्दी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  जानकारी के अनुसार आईईसी विवि परिसर में रुकने के बाद 14 अगस्त को यह रैली चायल के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


दिन के समय रैली में शामिल होने वाले बाइकरों के लिए भोजन का प्रबंध होगा। चायल पहुंचने के बाद रैली उसी दिन शाम को वापस आईईसी विवि पहुंचेगी। 15 अगस्त बाइक फ्रीडम रैली आईईसी विवि से बरोटीवाला, बद्दी और नालागढ़ होते हुए रामशहर किले तक जाएगी। इसमें स्थानीय बाइकर कोविड नियमों का पालन करते हुए अपना पंजीकरण कर जुड़ सकते हैं। शिक्षण संस्थान की ओर से डॉ. विजय ठाकुर ने बताया कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सरकार की ओर से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय, दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स समूह के सहयोग से भव्य बाइक रैली (फ्रीडम बाइक राइड) का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें