फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में ढाई लाख आईडी की जांच शुरू, एसआईटी के पास पहुंचा रिकॉर्ड

Sat, 04 Nov 2023 09:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में अब तक पुलिस एसआईटी की ओर से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी सुभाष दुबई भागा है। उसके हिमाचल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में ढाई लाख आईडी का रिकाॅर्ड पुलिस एसआईटी के पास पहुंच गया है। अब इन लोगों के खातों की जांच शुरू कर दी गई है। इन आईडी में नेताओं, ठेकेदारों, अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, डीजीपी संजय कुंडू लगातार पुलिस एसआईटी प्रमुख व डीआईजी अभिषेक दुल्लर से जांच की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। शनिवार को भी डीजीपी एसआईडी प्रमुख डीआईजी अभिषेक दुल्लर से अपडेट लेने के लिए वीडियो काॅन्फ्रेसिंग करेंगे। डीजीपी ने इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अब तक पुलिस एसआईटी की ओर से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी सुभाष दुबई भागा है। उसके हिमाचल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस को एसआईटी का मानना है कि यह घोटाला करीब 2,000 करोड़ रुपये का है। बीते तीन सालों से आरोपी लोगों को ठग रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी में पैसा निवेश करने पर लोगों को दोगुना पैसा दिए जाने का झांसा दिया जा रहा है। अब तक पुलिस जांच में सामने आया है कि ढाई लाख लोगों की आईडी बनी है। इसमें क्रिप्टोकरेंसी के एजेंट भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस एसआईटी को तीन दिन पहले ही आईडी का रिकॉर्ड मिला है। इसमें जिन-जिन लोगों ने पैसा लगाया है और जिन्होंने पैसा हड़पा है, सबकी जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें