हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की ओर से शास्त्री पद संख्या 361 और 382 के लिए साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि शास्त्री (कोड 361) के साक्षात्कार 19, 20, 23, 24, 25, 26, 29 और 30 सितंबर और 1, 13, 14, 15, 16, 17, 20 और 21 अक्तूबर तक लिए जाएंगे।
शास्त्री (कोड 382) के साक्षात्कार 21 अक्तूबर को लिया जाएगा। साक्षात्कार हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर कार्यालय में ही लिए जाएंगे।
पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजे गए हैं। अगर साक्षात्कार तिथि से 5 दिन पूर्व तक बुलावा पत्र न मिलें तो वे कार्यालय के दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।