फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Thief Gang: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब से दो सदस्य गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2022 01:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में बाइक (बुलेट) चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
चार गिरोह के सदस्य गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बाइक (बुलेट) चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोवनजीत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी अन्नाकोट तहसील बटाला जिला गुरदासपुर और अमृतपाल सिंह पुत्र माखन सिंह निवासी न्यू शिमला पुरी लुधियाना निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोटरसाइकलों को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अप्रैल से जुलाई महीने तक समरहिल, सांगटी, बालुगंज और संजौली क्षेत्र से पांच बुलेट चोरी हई थी। इसके बाद से थाना बालूगंज प्रभारी लक्ष्मण ठाकुर की अगुवाई में टीम मामलों की जांच में जुटी थीं। आरोपियों को फतेहगढ़ और लुधियाना से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इसके साथ चोरी हुए बाइक को पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर और फतेहगढ़ से बरामद की गई। बुधवार को इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी जोवन जीत सिंह गुरुद्वारे में ग्रंथी पढ़ने का काम करता है जबकि अमृतपाल सिंह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। दोनों शिमला से बुलेट चोरी कर पंजाब ले जाकर बेचते थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी मामले में संलिप्त रह चुके है। अब बालूगंज थाना पुलिस शहर में हुई अन्य चोरियों मामले में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि बाइक चोरी मामले में पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें