फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नो बोर्ड स्पर्धा में नेपाल, अफगानिस्तान दिखाएंगे दम, मंत्री ने किया आगाज

Sat, 31 Mar 2018 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चांशल घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन की दृष्टि से चांशल को विकसित करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। चांशल पर साहसिक एवं शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार कदम उठाएगी। 

विज्ञापन


यह बात अंतरराष्ट्रीय स्नोबोर्ड स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए खेल एवं युवा सेवाएं, परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कही। गोविंद ठाकुर ने कहा कि चांशल की सुंदरता और स्वच्छता कायम रखने के लिए क्षेत्र के लोग ईको टूरिज्म समितियों का गठन करें। 

यहां आने वाले पर्यटकों को पार्किंग, जलपान की सुविधा उपलब्ध करवाकर स्थानीय युवा स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं। चांशल घाटी पर पहली बार स्नोबोर्ड स्पर्धाएं आयोजित हो रही है। आने वाले समय में चांशल में विभिन्न साहसिक एवं शीतकालीन खेल आयोजित होंगे।
विज्ञापन


मंत्री गोविंद ठाकुर ने स्पर्धा के आयोजक हिमाचल प्रदेश स्नोबोर्ड एसोसिएशन तथा अल्पाइन डवेलर्ज को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्नो बोर्ड स्पर्धा में पचास टीमें भाग ले रही है। इसमें नेपाल, अफगानिस्तान, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित भारतीय सेना के जवान भी शामिल है।

स्पर्धा का फाइनल मुकाबला एक अप्रैल को खेला जाएगा। स्पर्धा के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज, महासचिव प्रदीप कंवर, जिला अध्यक्ष दिग्विजय चौहान, योगेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें