फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्की पदक विजेता आंचल को पांच लाख देगी सरकार, पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

Thu, 11 Jan 2018 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी आंचल ठाकुर को तुर्की में हुई विश्व स्कीइंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सरकार पांच लाख रुपये इनाम देगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को की। 

विज्ञापन


कुल्लू जिला के मनाली क्षेत्र के बुरूआ गांव की आंचल प्रदेश की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिसने शीत ओलंपिक में कोई पदक जीता है। आंचल को जीत पर सीएम जयराम ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। 

सीएम की ओर से बधाई मिलने के बाद आंचल के परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से खेल ढांचा विकसित करने को ठोस योजना ला रही है। 
विज्ञापन


युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा और पारंपरिक सोच में सार्थक बदलाव लाने की पहल करते हुए युवाओं के साथ-साथ अभिभावकों में भी यह विश्वास जगाने का प्रयास होगा कि वर्तमान समय में किसी भी क्षेत्र में सफल करियर बनाया जा सकता है। 

आंचल ठाकुर तुर्की से 12 जनवरी को दिल्ली पहुंचेंगीं। पैतृक गांव में आंचल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं आंचल के पिता रोशन ठाकुर ने कहा कि बेटी की जीत से उन्हें बेहद सुकून मिला है। जब किसी के हुनर को पहचाना जाता है तो वह उसके सपने साकार होने जैसा होता है। बेटी ने हुनर के दम पर मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन

पीएम का ट्वीट, आंचल आपकी जीत से देश उत्साहित  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर आंचल ठाकुर की शानदार जीत पर बधाई दी है। ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, आंचल आपकी ऐतिहासिक जीत की इस उपलब्धि पर आज पूरा देश उत्साहित है। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
 


आंचल के पिता ने पीएम को सिखाई थी पैराग्लाइडिंग
आंचल के पिता रोशन ठाकुर पीएम नरेंद्र मोदी के पुराने दोस्त हैं। मोदी जब बतौर हिमाचल भाजपा प्रभारी मनाली आते थे तो रोशन ठाकुर उन्हें सोलंगनाला की वादियों में पैराग्लाइडिंग करवा व सिखा चुके हैं। पीएम कुल्लू में सार्वजनिक मंच से भी रोशन ठाकुर को याद कर चुुके हैं। पीएम की बधाई मिलने के बाद रोशन बेहद भावुक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें