फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में चार हजार महिलाओं ने डाली कुल्लवी महानाटी

Sat, 12 Oct 2019 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में शनिवार को ढालपुर के रथ मैदान में महानाटी का आयोजन किया गया। इसमें चार हजार से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ नाटी डालकर स्वच्छता और पोषण का संदेश दिया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मनाली, बंजार, सैंज, आनी उपमंडल से पहुंची महिलाएं कुल्लवी परिधानों में सज-धजकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकीं। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने भी इस महानाटी में भाग लिया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे तक चली नाटी में पहले 25 मिनट स्वच्छता पर ही विशेष नाटी हुई। इसमें सिर्फ आंगनबाड़ी की चुनी हुईं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद सामूहिक नाटी का सिलसिला शुरू हुई।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हजारों महिलाओं ने पारंपरिक कुल्लवी लोकगीतों और शहनाई तथा अन्य वाद्य यंत्रों की धुन पर बड़े उत्साह और जोश के साथ नाटी डाली। नाटी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि महानाटी से न केवल कुल्लू की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण का प्रयास किया गया है, बल्कि आम लोगों को स्वच्छता और पोषण अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया है। अगले साल महानाटी को और भी बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा महोत्सव के दौरान सबसे आकर्षक दृश्य 2014 और 2015 में देखने को मिला था। 2015 में एक साथ दस हजार से अधिक महिलाओं ने एक साथ नाटी डालकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था। यह इस श्रेणी में दाखिल होने वाला पहला रिकॉर्ड था। 2014 में करीब छह हजार महिलाओं ने सामूहिक नाटी डाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें