फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: दशहरा में जाने से पहले पर्यटकों को दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

Mon, 11 Oct 2021 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि दशहरा में देवी-देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं से अपील की गई है कि वे उत्सव शुरू होने से पूर्व वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें।
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू दशहरा देखने के लिए आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए नियम सख्त रहेंगे। कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा के पास पर्यटकों को 24 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की डबल डोज का प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रहेगा। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस की एक टीम बजौरा पर तैनात रहेगी और कुल्लू जाने वाले पर्यटकों पर नजर रखेगी।

विज्ञापन


जिले के दूसरे छोर लाहौल-स्पीति की तरफ से पर्यटकों के आने की संभावना बेहद कम है। बावजूद पुलिस की ओर से जिला मुख्यालय के समीप रामशिला पुल के पास भी नाका लगाया जाएगा। 15 अक्तूबर से अठारह करडू की सौह में 300 से अधिक देवी-देवता शामिल होंगे। देवताओं के दर्शनों के लिए ढालपुर मैदान में लोग पहुंचेंगे। ढालपुर मैदान में जगह-जगह पर थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क के उपयोग को पुलिस सुनिश्चित बनाएगी। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि दशहरा में देवी-देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं से अपील की गई है कि वे उत्सव शुरू होने से पूर्व वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें।

जिससे संक्रमण की आशंका न रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों की अनुपालना को सुनिश्चित बनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस बजौरा में ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट की जांच करेगी। इसके बाद ही उन्हें दशहरा में आने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई के लिए क्यूआरटी भी तैनात रहेगी। 
विज्ञापन



कई देवताओं को नहीं मिले निमंत्रण पत्र दशहरा के लिए रहे सिर्फ तीन दिन शेष
दशहरा उत्सव के लिए महज तीन दिन शेष हैं। इसके बावजूद प्रशासन के देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण पत्र अभी तक नहीं मिल पाए हैं। मंगलवार को दूरदराज क्षेत्रों के कई देवी-देवता दशहरा के लिए रवाना हो जाएंगे। निमंत्रण पत्र न मिलने से देवता के कारकूनों में नाराजगी है। हालांकि देवता अपने आराध्य भगवान रघुनाथ से मिलने के लिए दो साल बाद जरूर हाजिरी लगाएंगे। बताया जा रहा है कि कोटला के देवता बड़ा छमाहूं को अभी तक निमंत्रण पत्र नहीं मिला है।

पल्दी के छमांहू का पत्र कुल्लू से जारी हो चुका है। लेकिन अभी तक देवता तक नहीं पहुंच सका है। इसके साथ कथियाउगी के देवता को निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। कुईंर के ब्यास ऋषि को भी निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव नारायण सिंह चौहान ने कहा कि दशहरा में आने वाले देवी-देवताओं को दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। अभी तक कई देवताओं को निमंत्रण पत्र नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि जिन देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र नहीं मिले हैं। उन्हें प्रशासन पत्र पहुंचाना सुनिश्चित करे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें