तिब्बती चिल्ड्रेंस विलेज (टीसीवी) धर्मशाला में 3 से 6 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा। महोत्सव के शुभारंभ पर फिल्म समीक्षकों की ओर से प्रशंसित राम रेड्डी की फिल्म तिथी दिखाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निदेशक रितु सरीन और तेंजिन सोनम ने बताया महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को निमंत्रण दिया है।
उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ही महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 27 फीचर, 15 लघु, 4 बच्चों की फिल्में और 4 वीडियो प्रतिष्ठान दिखाए जाएंगे। एक मास्टर क्लास, दो कार्यशालाएं, दो पैनल चर्चा और समुदाय आउटरीज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चार हिमाचली फिल्में भी दिखाई जाएंगी।
रितु सरीन और तेंजिन सोनम ने बताया कि इस वर्ष एसोसिएट निदेशक रमन चावला, फिल्म निर्माता उमेश कुलकर्णी और मीडिया विशेषज्ञ मोनिका वाही महोत्सव में शामिल होंगे। महोत्सव में 6 नवंबर को बॉलीवुड अभिनेता नदीउद्दीन शाह की लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। नौ अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं सहित 20 फिल्म निर्माता अपनी फिल्में प्रदर्शित करेंगे। मिकी लेमल की फिल्म द लास्ट दलाईलामा का भी भारतीय प्रीमियर होगा।
महोत्सव के पहले धर्मशाला जेल में वेन हरी गोट मेरिड फिल्म का प्रीमियर कैदियों को दिखाया गया। फिल्मों में अभिनय और निर्देशन के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल और कॉलेज छात्रों के लिए भी विशेष कार्यक्रम रखा है। 20 स्कूलों के छात्रों के लिए एक फिल्म प्रशंसा प्रतिस्पर्धा सहित फिल्म स्क्रीनिंग का निमंत्रण तथा जागोरी ग्रामीण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से बड़े पैमाने पर समुदाय स्क्रीनिंग रखी गई है।
हिमाचली फिल्मों का होगा प्रीमियर
धर्मशाला की दीदी कांट्रेक्टर के हुनर को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिबल धर्मशाला में दिखाया जाएगा। स्टेफी की पौराणिक कांगड़ा घाटी वास्तुकार डीडी कांट्रेक्टर पर आधारित डॉक्यूमेंटरी का प्रसारण होगा। विदेश से धर्मशाला आकर बसी दीदी ने भूकंप की दृष्टि से अति
संवेदनशील धर्मशाला को भूकंपरोधी मकान बनाने की न केवल तकनीक दी है। इसके अलावा स्थानीय निदेशक संजय कुमार के निर्देशन में गद्दी भाषा में बनी फिल्म मन दे फेरे, प्रभिजीत धमीजा की असमद और मिकी लामले की फिल्म द लास्ट दलाईलामा फिल्में होंगी।