फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदल बोले, पहले अपने गिरेबां में झांकें आनंद शर्मा

Tue, 25 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाले राज्यसभा में कांग्रेस उपनेता आनंद शर्मा पहले अपने गिरेबां में झांकें। 54 साल देश में राज करने वाली कांग्रेस हिमाचल की मांगों पर पानी फेरती रही।
विज्ञापन


केंद्र में अहम ओहदों पर रहने के बावजूद कांग्रेस उपनेता इतने काबिल नहीं रहे कि हिमाचालियों की मांगों को प्रमुखता से केंद्र में उठाएं। अपनी सरकार में राजनीति के दाव पेंचों में उलझकर हिमाचल का हक गर्त में ले जाते रहे। सोलन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन, वित्तायोग में हिमाचल के हिस्सेदारी का दायरा बढ़ाना हो या एम्स या आईआईएम बस आश्वासन और अधर में लटकी स्वीकृतियां मिलीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रेम का नतीजा है कि दो साल के अल्प कार्यकाल के दौरान उन्होंने ना केवल पूर्व सैनिकों की चिरलंबित मांग वन रैंक, वन पेंशन का तोहफा दिया, बल्कि केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों में स्पेशल स्टेटस के तहत 90:10 मध्यस्थता करने में कामयाब हुए। ऐसे विकास कार्यों में अब ं 90 फीसदी केंद्र और महज 10 फीसदी राज्य खर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें