फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म फेस्टिवल, दिखाई जाएंगी ये हिट फिल्में

Thu, 30 Oct 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैकलोडगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज मैकलोडगंज में वीरवार को होगा। पर्यटन नगरी में चार दिन तक चलने वाले फिल्म फेस्टिवल का आयोजन धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के निदेशक तेंजिन सोनम और रीतू सरीन के बैनर तले होगा।
विज्ञापन


शुभारंभ मैकलोडगंज स्थित तिब्बती कला एवं संवर्द्धन केंद्र टीपा में 30 अक्तूबर शाम को मशहूर फिल्म निदेशक रजत कपूर की आखों-देखी हिंदी फिल्म के साथ होगा। फिल्म फेस्टिवल में बहुचर्चित फिल्में दिखाई जाएंगी।

इसमें जर्मनी में बनी बॉर्डर पेट्रोल, साउथ कोरिया में बनी फिल्म ब्रिगिंग तिब्बत होम, स्वीडन में बनी इंग्लिश मूवी ईट स्लीप डाई और भारत में बनी हिंदी फिल्म निर्णय के साथ और भी रोमांच से भरी फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


डिफ के आयोजन कर्ताओं को हिमाचल टूरिज्म, इसडेल फाउंडेशन, पोलिश इंस्टीट्यूट न्यू दिल्ली और किंग फिशर, लाइट क्यूब, आक्टेन डॉट इन और मैकलोडंगज के स्थानीय बेदी ट्रैवल्स, एयरजल्दी, जांबाला हाउस और जागोरी ग्रामीण संस्था का सहयोग भी मिल रहा हैं।

फिल्म फेस्टिवल का लुत्फ उठाने वालों की एंट्री पास के माध्यम से होगी। धर्मशाला में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अच्छी-खासी भीड़ जुटने के आसार हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई हस्तियां वीरवार से धर्मशाला में डेरा डालेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें