राजकीय महाविद्यालय संजौली में इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में धर्मशाला डिग्री कॉलेज की टीम विजेता रही। सुंदरनगर की टीम ने दूसरा और ढलियारा कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में एसजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंद लाल ने विजेताओं को नवाजा।
हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय संजौली में इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में धर्मशाला डिग्री कॉलेज की टीम विजेता रही। सुंदरनगर की टीम ने दूसरा और ढलियारा कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में एसजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंद लाल ने विजेताओं को नवाजा। धर्मशाला कॉलेज की तीन खिलाड़ियों को बारह बारह हजार, दूसरे स्थान पर रही सुंदनगर की टीम की पांच सदस्य को नौ-नौ हजार, जबकि तीसरे स्थान पर रही ढलियारा कॉलेज की चार खिलाड़ियों को सात-सात हजार नकद राशि देकर पुस्कृत किया।
विज्ञापन
भाग लेने वाली सभी 65 महिला खिलाड़ियों को दो-दो हजार नकद के पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नंद लाल ने इस दौरान प्रदेश के पांच कॉलेजों को बैडमिंटन के मैट देने की घोषणा की। संजौली कॉलेज में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पांच लाख देने की घोषणा भी की। समारोह के मुख्य अतिथि का कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता, आयोजन सचिव मनोज मेहता, उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने स्वागत किया। मनोज मेहता ने बताया कि दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 15 कॉलेजों की 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया।