नालागढ़ महाविद्यालय में चल रही इंचर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप में मुकाबले रोमांचक हो गए हैं। यहां मैट पर डे नाइट मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुधवार दोपहर तक 25 मुकाबले हुए।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 65 कॉलेजों के 792 खिलाड़ियों के अलावा टीम मैनेजर व एचपीयू से आफिशियल भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक डा. कुलदीप सिंह ने बताया कि खेले गए मुकाबलों में नेरवा ने बंजार, बिलासपुर ने कंडाघाट, करसोग ने शिमला, नाहन ने आनी, जुखाला ने सराहां, ऊना ने धामी,
बासा ने धनेटा, कोटशेरा ने भटोली, बीटन ने कांगड़ा, सुजानपुर ने तकीपुर, मंडी ने राजगढ़, सरस्वती नगर ने नौहरा, सुंदरनगर ने डाडासिबा, सुन्नी ने हरिपुरधार, घुमारवीं ने जयसिंहपुर, अंब ने रे, चुवाड़ी ने झंडूता, नगरोटा ने अर्की, शिलाई ने शैड, संजौली ने नेरवा, सोलन ने खडड, धर्मशाला ने करसोग,
सलूणी ने ढलियारा, पांवटा साहिब ने पालमपुर और मेजबान नालागढ़ कालेज की टीम ने कुल्लू को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। मेजबान नालागढ़ कॉलेज के प्राचार्य डा. अनिल रतन वर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के तहत समापन
समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डायरेक्टर स्पोर्ट्स सुरेंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। विजेता व उपविजेता टीमों सहित खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।