फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थि विसर्जन के लिए मनाली पहुंची अटल की बेटी नमिता

Wed, 12 Sep 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य बुधवार को परिवार संग अस्थियां लेकर मनाली पहुंचीं। नमिता मनाली में अटल की अस्थियां उनके दूसरे घर प्रीणी में 13 सितंबर को प्रवाहित करेंगी।

विज्ञापन


वे बुधवार सुबह पौने 11 बजे भुंतर एयरपोर्ट में एक निजी चार्टर्ड प्लेन से पहुंचीं। यहां एसपीजी की कड़ी सुरक्षा के बीच मनाली के लिए रवाना हो गईं। उनके इस निजी कार्यक्रम को गुप्त रखा गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार सुबह साढ़े दस बजे हेलिकॉप्टर से मनाली स्थित सासे हेलीपैड में उतरेंगे।

अस्थियां विसर्जन के इस कार्यक्रम की किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि नमिता भट्टाचार्य मनाली पहुंच गई हैं और आज मुख्यमंत्री भी मनाली आ रहे हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें