फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोप-वे में आने-जाने वालों का होगा बीमा

Tue, 10 Nov 2015 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में रोप-वे के जरिये आने-जाने वाले लोगों का अब बीमा होगा। इसके लिए हिमाचल सरकार ने अध्यादेश जारी कर दिया है। इसमें यह भी व्यवस्था कि है कि घरों की छतों और रोप-वे के केबिन बेस के बीच कम से कम 10 मीटर का अंतर रखना होगा।
विज्ञापन


हिमाचल सरकार ने अध्यादेश लाकर इस व्यवस्था को लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश रज्जू मार्ग संशोधन अधिनियम 1968 में संशोधन किया है। इस अध्यादेश को लाने के बाद अब इस अधिनियम में तीन तरह की व्यवस्थाएं जोड़ी गई हैं।

इसमें सरकार ने ये साफ कर दिया है कि सार्वजनिक-निजी सहभागिता से बनाए जा रहे रोप-वे में सरकार किसी भी तरह के दावे के लिए जिम्मेवार नहीं होगी।

किसी भी तरह की दुर्घटना के लिए लोगों को बीमा छत्र प्रदान किया जाएगा। बीमा की दर और इससे संबंधित सारे प्रावधान विशेषज्ञ समिति के परामर्श पर तय किए जाएंगे। यही समिति तय करेगी कि प्रीमियम कैसे दिया जाना है और किस कंपनी से बीमा करवाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यादेश में रज्जू मार्गों के किराये को भी नए सिरे से तय करने की व्यवस्था की गई है। सरकार जल्दी ही इसकी अधिकतम सीमा तय कर सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें