फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती के बढ़ावे के लिए पंचायतों में लगेंगे प्रशिक्षक

Sat, 17 Nov 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में प्राकृतिक खेती के लिए सभी पंचायतों में एक-एक प्रशिक्षक तैनात किया जाएगा। ये प्रशिक्षण सभी पंचायतों के किसानों और बागवानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाएंगे। राज्य सरकार प्राकृतिक खेती के लिए करीब एक हजार किसान प्रतिनिधियों को अभी तक प्रशिक्षण दे चुकी है।

विज्ञापन


प्राकृतिक खेती को राज्य में बढ़ावा देने के पीछे मूल मकसद यही है कि कृषि और बागवानी में किसान अंग्रेजी खाद और कीटनाशकों का प्रयोग बंद कर दें। इससे लोगों को जहरीले पदार्थों से छुटकारा भी मिलेगा और साथ ही पर्यावरण संतुलन भी बना रहे सकेगा। 

प्रदेश के कृषि मंत्री डा. राम लाल मारकंडा कहते हैं कि  प्राकृतिक खेते के प्रति किसानों और बागवानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश की सभी 3243 पंचायतों में एक-एक प्रशिक्षक की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन


ये प्रशिक्षक पंचायतों में जाकर लोगों को प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा किसानों को प्राकृतिक खेती करने के बारे में ग्रामीणों को समय-समय पर प्रशिक्षण देंगे। इन प्रशिक्षकों को सरकार की तरफ से क्या लाभ दिए जाएंगे, सरकार इसके लिए मॉड्यूल तय कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें