फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशक सम्मेलन के लिए समझौता ज्ञापनों की सूची 20 तक फाइनल करने के निर्देश

Thu, 10 Oct 2019 10:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को प्रदेश में निवेश के लिए संभावित निवेशकों से संपर्क में रहने और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों को अंतिम रूप देने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विशेषतौर पर पर्यटन, ऊर्जा और उद्योग क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाए, जिनमें निवेश के लिए प्रदेश में अधिक संभावनाएं हैं। वह गुरुवार को शिमला में नवंबर माह में धर्मशाला में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए गठित आयोजन समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बड़े निवेश वाली परियोजनाओं के लिए होने वाले समझौता ज्ञापनों की सूची 20 अक्तूबर तक पूरा करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने इस सम्मेलन के लिए गठित विभिन्न समितियों को सभी स्तरों पर बेहतर आयोजन पूरा करने के लिए कहा, जिससे निवेशकों और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने परिवहन समिति को निर्देश दिए कि अतिथियों को चंडीगढ़ से कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे तक पहुंचाने के लिए उचित प्रबंध किए जाए।

साथ ही छह से नौ नवंबर के बीच दिल्ली से धर्मशाला के लिए अतिरिक्त उड़ानों का भी प्रावधान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा निवेशकों और अन्य लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न हवाई अड्डों पर सहायता काउंटर स्थापित करने के लिए भी कहा गया है। डॉ. बाल्दी ने कांगड़ा जिला प्रशासन को धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि गग्गल, धर्मशाला और कांगड़ा में वैश्विक निवेशक सम्मेलन संबंधी 150 होर्डिगिं स्थापित करने के लिए उचित स्थानों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि इन सत्रों के दौरान प्रदेश के विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा जो हिमाचल में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें