फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नए परिसर के निर्माण के लिए सब्जी मंडी पार्किंग खाली करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में ज्यादातर आवास तोड़ने का काम पूरा, कार्टरोड के पास बनी है मालवाहक वाहनों के लिए यह पार्किंग
विज्ञापन

अब चंद गाड़ियां ही खड़ी करने की मिलेगी अनुमति

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सब्जी मंडी क्षेत्र में नए परिसर के निर्माण के लिए नगर निगम ने अब यहां बनी पार्किंग भी खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कार्टरोड को सब्जी मंडी से जोड़ने वाली इस सड़क के प्रवेशद्वार पर सब्जी लेकर आने-जाने वाले वाहनों के लिए यहां पार्किंग बनी है।
इसमें 10 से ज्यादा मालवाहक गाड़ियां खड़ी होती हैं। इसके अलावा अभी यहां पर दस से ज्यादा निजी गाड़ियां भी खड़ी हो रही हैं। नगर निगम ने इन्हें खाली करने के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त सचिन कंवल की अध्यक्षता में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को मौके का दौरा किया। सब्जी मंडी में निगम के सभी पुराने आवास और दफ्तर गिराने का काम पूरा हो गया है। दो दुकानों और ढारों को हटाने का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिए दुकानदारों से भी पार्षदों की मौजूदगी में बात की है। आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि काम शुरू करने के लिए पूरी रिपोर्ट तैयार करे। काम कहां से शुरू करना है, कब से करना है, इसकी जानकारी दी जाए। पार्किंग से कितने वाहनों को हटाना है ताकि काम में बाधा न आए, इसकी भी रिपोर्ट देनी होगी। किसानों और कारोबारियों की सुविधा के लिए यहां अभी पांच माल वाहक वाहनों को पार्क करने की सुविधा दी जा सकती है। हालांकि, बाकी सभी निजी वाहनों को यहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द शिलान्यास करवाने की तैयारी
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सब्जी मंडी में नए परिसर का काम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री से इसके लिए समय मांगा जा रहा है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट धरातल पर दिखने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें