फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस पंचायत में हुआ कितना घपला, होगी जांच

Thu, 30 Jul 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में जिला परिषद सदस्य की ओर से पैसे के दुरुपयोग और दो पंचायतों में मनरेगा के पैसे में गोलमाल की शिकायतों के बाद पंचायती राज विभाग ने प्रदेश की सभी पंचायतों में गड़बड़ी के मामलों की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पंचायतों में डीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी अक्तूबर में प्रस्तावित चुनाव से पूर्व इन शिकायतों की छानबीन करेगी और दोषी जनप्रतिनिधियों और अफसरों पर कार्रवाई करेगी। सरकार ने इसकी रिपोर्ट भी तलब की है।

तो बीडीओ और डीपीओ भी नपेंगे
पंचायतों में विकास का जिम्मा बीडीओ और डीपीओ का रहता है। सरकार को अंदेशा है कि कुछ ब्लॉकों में अधिकारी भी पैसे के दुरुपयोग में संलिप्त हो सकते हैं। ऐसे में इन अफसरों पर भी कार्रवाई होगी। सरकार ने बीडीओ और डीपीओ को जांच टीम से बाहर रखा है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन


क्या कहते है मंत्री
मंडी जिले से तीन शिकायतें आई हैं। इसके अलावा अन्य पंचायतों में जहां से भी शिकायतें आई हैं या गोलमाल का अंदेशा है, जांच के आदेश जारी किए हैं। सभी मामले पंचायत चुनाव से पूर्व निपटाए जाएंगे।- अनिल शर्मा, पंचायतीराज मंत्री
विज्ञापन


इन कार्यों की होगी जांच
- पंचायतों के लिए कितना पैसा जारी हुआ
- किस कार्य में कितना पैसा हुआ खर्च
- मौके पर कार्य की वास्तविक स्थिति
- कितना सीमेंट, सरिया जारी किया गया
- लोगों से भी ली जाएगी कार्य की प्रतिक्रिया
- मौके पर घटिया निर्माण कार्य पर कार्रवाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें