फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद राकेश सिंह के घर लगा रहा लोगों का तांता, नहीं पहुंचा पार्थिव शरीर

विज्ञापन
शहीद राकेश सिंह के पिता को वीरवार को संताबना देते मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष करण जमवाल और भाजपा ? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के कंदराल गांव के लोअर महेशगढ़ के अरुणाचल के कमांग सेक्टर में बर्फीले तूफान के दौरान शहीद हुए राकेश सिंह का पार्थिव शरीर वीरवार को उसके गांव में नहीं पहुंच सका है। उधर, शहीद राकेश सिंह की पत्नी अंजलि को बुधवार देर शाम को घटना की सूचना दे दी गई थी। अंजलि वीरवार को अपने छह माह के बच्चे रियांश के साथ कमरे में बंद रही।
विज्ञापन

हालांकि अंजलि के मायके से आए परिजनों ने उसे सांत्वना दी है। शहीद के पिता पूर्व सैनिक जिगरी राम घर में आने वाले लोगों को अपनी भरी हुई आंखों से जानकारी देते रहे। शहीद की मां संध्या देवी पूरा दिन रोती बिलखती रही। घटना की सूचना मिलने के दूसरे दिन वीरवार को राकेश सिंह के रिश्तेदारों और क्षेत्र की राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों का शहीद के घर पर तांता लगा रहा। पूर्व विधायक किशोरी लाल, लोक सेवा मंच के संयोजक तिलक राज, भाजपा की पदाधिकारी रविता भारद्वाज ने राकेश सिंह के घर में जाकर शहीद के माता-पिता को सांत्वना दी। शहीद राकेश सिंह के अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट पर गांव के युवकों ने वीरवार को साफ सफाई का कार्य किया। दूसरी तरफ गांव के जाने वाले रास्ते को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग की जेसीबी व मजदूर तैनात रहे। उल्लेखनीय है कि शहीद के घर को जाने वाला रास्ता को बराबर और दयनीय हालत में है और शहीद के पिता जिगरी राम रास्ते का कार्य करवाने के बाद उसका नामांकन सहित के नाम करने का आग्रह कर चुके हैं। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि शहीद राकेश सिंह के पार्थिव शरीर के शुक्रवार दोपहर तक आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें