फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: हिमाचल में 50 रुपये बढ़े घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम, कामधेनु पनीर भी हुआ महंगा

Sat, 07 May 2022 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/घुमारवीं(बिलासपुर)

सार

प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलिंडर का दाम 1101 रुपये पहुंच गया है। गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी के दाम में प्रति सिलिंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। एक मई को दाम नहीं बढ़े थे।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में घरेलू रसोई एलपीजी सिलिंडर का दाम 1101 रुपये पहुंच गया है। गैस कंपनियों ने घरेलू सिलिंडरों के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। एक मई को दाम नहीं बढ़े थे। शनिवार सुबह गैस कंपनियों ने दाम में बढ़ोतरी कर दी है। गैस सिलिंडर का दाम 1044 रुपये पहुंच गया है। इसके अलावा 57 रुपये होम डिलीवरी का शुल्क चुकाना होगा। 31 रुपये की सब्सिडी पहल योजना से जुड़े ग्राहकों को मिलेगी। इससे पूर्व 22 मार्च को पांच माह बाद घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। अप्रैल में दाम नहीं बढ़े थे। उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम नौ रुपये कम हुए हैं। अब व्यावसायिक सिलिंडर लेने के लिए 2527 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


कामधेनु संस्था ने 50 रुपये प्रतिकिलो बढ़ाए पनीर के दाम 
वहीं। बिलासपुर जिले की कामधेनु संस्था ने दो रुपये प्रतिलीटर दूध के दाम बढ़ाने के बाद अब पनीर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। संस्था ने पनीर के दाम 50 रुपये प्रतिकिलो बढ़ाए हैं। संस्था के अध्यक्ष नानक चंद ने बताया कि पनीर का 200 ग्राम का पैकेट अब 70 की जगह 80 रुपये में मिलेगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें