फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग प्रसार अधिकारी के आरएंडपी नियम बने, भरे जाएंगे इतने पद

Thu, 11 Jul 2019 11:42 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में उद्योग प्रसार अधिकारी के पदों को सीधी भर्ती से भरने के लिए पदोन्नति एवं भर्ती नियम बनाए गए हैं। इस संबंध में सरकार ने एक अधिसूचना प्रदेश राजपत्र प्रकाशित कर दी है। अब यह लागू हो गई है। धर्मशाला में नवंबर में होने वाले इन्वेस्टर मीट को देखते हुए इन पदों को भरा जाना है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार ने अधिसूचना जारी की थी। विभाग में उद्योग प्रसार अधिकारी तृतीय श्रेणी के 82 पद भरेे जाने हैं। इन पदों को भरते समय रोस्टर भी लागू किया जाएगा।

उद्योग प्रसार अधिकारी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है। ये पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं और सरकार इनको प्रति माह 13,900 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। नियमित उद्योग प्रसार अधिकारी को 10300-34800 जमा 3600 रुपये दिए वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 साल रखी गई है। हिमाचल प्रदेश की रुढ़ियों, रीतियों और बोलियों का ज्ञान और प्रदेश में विद्यमान विशिष्ट दशाओं  में नियुक्ति के लिए अनिवार्य शर्त रहेगी। पचास प्रतिशत सीधी भर्ती से और पचास फीसदी अनुबंध में भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें