फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत अवसरवादी नेता, किसी दल के प्रति निष्ठा नहीं रखी: बिक्रम

Mon, 26 Oct 2020 06:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद राजन सुशांत का बयान भ्रामक और आधारहीन है। सुशांत महत्वकांक्षी और अवसरवादी नेता हैं। वह जिस भी दल में रहे, वहां उनको संतुष्टि नहीं हुई और उन्होंने कभी किसी दल के प्रति निष्ठा नहीं रखी। वह किसी भी व्यक्ति को अपने से बड़ा नहीं मानते और हमेशा अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। उनकी नई पार्टी की घोषणा करना भी एक स्टंट मात्र है।

विज्ञापन


सुशांत को मर्यादाओं के अनुरूप व्यवहार करने की सलाह दी है। मंत्री बिक्रम ने कहा कि राजन सुशांत ने हमेशा ही अपने निजी स्वार्थों और हितों को तरजीह दी है। उन्होंने सत्ता के लिए जनता के हितों को भी दाव पर लगाने में कभी संकोच नहीं किया। इस तरह वह अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। जिन भी लोगों ने राजन सुशांत का साथ दिया, वह कभी उनकजे साथ खड़े नहीं रहे।

उद्योग मंत्री  ने कहा कि राजन सुशांत मात्र सुर्खियां बटोरने के लिए नए बहाने खोजते रहते हैं। प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाने से पहले उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदेश और अपने क्षेत्र के लिए उनका क्या योगदान रहा है। असल यह है कि लगभग पिछले तीन साल से विकास की रफ्तार और जनहितैषी योजनाओं के कारण प्रदेश सरकार लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुई है। सरकार की लोकप्रियता के कारण कुछ अवसरवादी नेता अपने आपको बहुत ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें