सेवा, आचरण नियमों और प्रशासनिक दात्यिवों की दी जानकारी
जुन्गा (शिमला)। नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों (एमओ) के लिए राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान परिमहल में सोमवार से 14 दिन का इंडक्शन कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
14 दिन के इंडक्शन-प्रशिक्षण कार्यक्रम का निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बैरी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार जगोता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
निदेशक ने नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली, सेवा आचरण नियमों, प्रशासनिक कार्य-दायित्वों तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा अधिकारियों को फील्ड और संस्थागत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें। संवाद