इंदु मूल रूप से कांगड़ा जिला के पालमपुर की रहने वाली हैं। वह राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह पालमपुर से प्रत्याशी थीं, मगर चुनाव नहीं जीत पाईं।
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री होंगी। वह वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। तीन दिन पहले ही इंदु ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी नई दिल्ली में भेंट की। इस मुलाकात के बाद उनका महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए चयन होना तय हो चुका है। नई दिल्ली से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना देर रात तक जारी की जानी थी।
विज्ञापन
उससे पहले ही उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। इंदु मूल रूप से कांगड़ा जिला के पालमपुर की रहने वाली हैं। वह राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह पालमपुर से प्रत्याशी थीं, मगर चुनाव नहीं जीत पाईं। वर्ष 2020 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल के प्रभारी रहते भी वह संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहीं।