फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: 13 साल से सपनों की उड़ान भर रहीं रवीना, इंडिगो एयरलाइंस ने किया सम्मानित

Thu, 11 May 2023 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

रवीना ने कोविड-19 के दौरान भारत सरकार के वंदे भारत मिशन में भरी गई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कमान भी संभालकर हिमाचल का गौरव बढ़ाया था।
विज्ञापन
रवीना ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल की रवीना ठाकुर इंडिगो एयरलाइंस के साथ बतौर पायलट कार्य करते हुए 13 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं। इस अवसर पर उन्हें इंडिगो एयरलाइंस की ओर से सम्मानित किया गया। विधायक रवि ठाकुर की बेटी रवीना महज 17 वर्ष की आयु में अमेरिका के ओकलाहोमा में पायलट का लाइसेंस हासिल करने वाली महिला बनी हैं।

विज्ञापन


वह इंडिगो एयरलाइंस के साथ विमान उड़ा रही हैं। रवीना ठाकुर इंडिगो कंपनी में बतौर सीनियर पायलट दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और देश के भीतर सभी घरेलू क्षेत्रों के लिए उड़ान भरकर सेवाएं दे रही हैं। 13 साल पूरे करने पर रवीना ठाकुर को इंडिगो कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया है।

रवीना ने कोविड-19 के दौरान भारत सरकार के वंदे भारत मिशन में भरी गई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कमान भी संभालकर हिमाचल का गौरव बढ़ाया था। उन्हें भारत सरकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है। रवीना ठाकुर के पिता लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। रवि ठाकुर ने कहा कि रवीना ने छोटी सी उम्र में ही अपने सपनों को सच कर दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें