फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा पहुंची सागर परिक्रमा पर निकली टीम तारिणी, रक्षामंत्री करेंगी स्वागत

Mon, 21 May 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मौहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर परिक्रमा पर निकली टीम तारिणी रविवार सुबह गोवा पहुंच गई है, लेकिन ऑफिशियल कमिटमेंट के कारण टीम सोमवार को ही पोर्ट में प्रवेश करेगी। ऐसे में सागर परिक्रमा का आखिरी दिन आईएनएसवी तारिणी ने बोट में गुजारा है। दस सितंबर, 2017 को गोवा से समुद्री रास्ते विश्व भ्रमण पर निकली महिला नौ सैनिकों की टीम तारिणी ने अपना अभियान पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


टीम तारिणी के सुरक्षित भारत पहुंचने पर प्रतिभा जम्वाल के परिवार के लोगों ने खुशी में मिठाइयां बांटी हैं। सोलो सरकमनेविगेटर कैप्टन दलीप दोंदे की ओर से प्रशिक्षित टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की अगुवाई में देश की छह सदस्य लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल, लेफ्टिनेंट कमांडर पी स्वाति, लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोडापति, लेफ्टिनेंट एस विजया देवी और लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता शामिल हैं। 

करीब नौ माह के लंबे अंतराल में टीम तारिणी ने 21600 नॉटिकल मील की दूर तय कर पांच देशों की परिक्रमा की। आठ मार्च को महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टीम को महिला सशक्तीकरण सम्मान से नवाजा था। 
विज्ञापन


रक्षामंत्री भी रहेंगी मौजूद- सोमवार को टीम तारिणी के पोर्ट में प्रवेश करने के मौके पर गोवा में देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल के होने वाले ससुर अजय शर्मा और सास सुमन शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। बेटी के देश लौटने पर प्रतिभा के परिवार के सदस्य पारिवारिक और निजी कारणों के चलते व्यस्त रहने से इसमें शरीक नहीं होंगे। 

खुशी में प्रतिभा के घर बंटी मिठाइयां- कुल्लू के मौहल गांव स्थित लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल के घर में खुशी का माहौल है। प्रतिभा के पिता रवि जम्वाल, मां द्रोपता जम्वाल, भाई रमनदीप जम्वाल तथा भाभी नेहा जम्वाल ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। पिता ने कहा कि जून माह में प्रतिभा जम्वाल कुल्लू अपने घर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें