फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद: सेब का नया रूट स्टॉक तैयार, नहीं लगेगा वूली एफिड रोग

Sat, 22 Jan 2022 11:26 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला

सार

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने बागवानों के लिए सेब का ऐसा रूट स्टाक विकसित किया है, जो किसी भी प्रकार के सेब की पैदावार के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे सेब की पैदावार भी अच्छी होगी। 
विज्ञापन
सेब का नया रूट स्टॉक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के लाखों सेब बागवानों के लिए राहत की बात है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने बीस साल की कड़ी मेहनत के बाद एक ऐसा रूट स्टॉक तैयार किया है, जिसमें वूली एफिड फंगस रोग नहीं लगेगा। इस किस्म का नाम पूसा एपल वूली एफिड रोधक रूट स्टाक 101 है। हर साल वूली एफिड से बगीचों में तैयार सेब के कई बड़े पेड़ नष्ट हो जाते हैं। इससे बागवानों को करोड़ों का नुकसान होता है।

विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने बागवानों के लिए सेब का ऐसा रूट स्टाक विकसित किया है, जो किसी भी प्रकार के सेब की पैदावार के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे सेब की पैदावार भी अच्छी होगी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के ढांडा फार्म में वूली एफिड रोधक सेब का रूट स्टाक विकसित किया गया है। इस रूट स्टॉक का व्यावसायिक उत्पादन करने के लिए उत्तराखंड के देहरादून और हिमाचल की बिलासपुर की नर्सरी को जिम्मा सौंपा गया है। परिषद का प्रयास है कि देश के बागवानों को जरूरत के अनुसार नया रूट स्टाक उपलब्ध कराया जाए।   

यह होता है वूली एफिड

वूली एफिड पेड़ों से रस चूसने वाले कीड़े हैं और पेड़ों पर एक रेशमी मोटी सफेद आवरण तैयार करते हैं। यह आवरण सफेद ऊन की तरह दिखाई देता है। वयस्क पंख वाले होते हैं और दूसरे स्थानों पर चले जाते हैं। यहां ये अंडे देते हैैं। बदलते मौसम में वूली एफिड अंडे देते हैं और इनकी संख्या बढ़ती जाती है।  

पूसा एपल वूली एफिड रोधक रूट स्टॉक 101

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के शिमला केंद्र के अध्यक्ष डॉ. कल्लोल प्रमाणिक कहते हैं कि बीस साल के शोध के बाद पूसा एपल वूली एफिड रोधक रूट स्टॉक 101 नाम से विकसित किया है। यह अतिशीघ्र बागवानों तक पहुंचेगा और सेब उत्पादकों को वूली एफिड से निजात मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें