फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने अब इस देश के साथ शुरू किया संयुक्त सैन्य अभ्यास

Tue, 07 Mar 2017 12:01 AM IST
विशाल आनंद/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना और रॉयल ओमान आर्मी का संयुक्त सैन्य अभ्यास सोमवार से हिमाचल के चंबा के बकलोह में शुरू हो गया है। अल नागा-2, 2017 के नाम से इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के पहले दिन बकलोह में भारतीय सेना व ओमान की रॉयल आर्मी को इस अभियान के अंतर्गत सुरक्षा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पहले दिन सुबह क्षेत्र की जानकारी के साथ-साथ इस सैन्य अभ्यास में विभिन्न पहलुओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। ओमान एवं भारत के बीच रक्षा विभाग में सहयोगपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। इस प्रकार का प्रथम सैन्य अभ्यास ओमान में जनवरी 2015 में किया गया था।

इस दूसरे सैन्य अभ्यास में दोनों देशों की 60 सैन्य टुकड़ियां भाग ले रही हैं। इस सैन्य अभ्यास के दौरान काउंटर इमरजेंसी ऑपरेशन में भारतीय सैन्य दल का अनुभव और कुशलता निश्चय ही ओमान की रॉयल सेना के लिए विशेष महत्व रखती है।
विज्ञापन


यह संयुक्त युद्धाभ्यास 19 मार्च तक चलेगा। दोनों देशों के बीच आयोजित 14 दिनों तक किए जाने वाला यह संयुक्त युद्ध अभ्यास आपसी मेल-जोल को प्रदर्शित करेगा। संयुक्त युद्ध अभ्यास में भारतीय सेना का नेतृत्व 9वीं गोरखा राइफल्स की चौथी बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

जबकि ओमान देश की रॉयल आर्मी का नेतृत्व 23 इन्फेंट्री ब्रिगेड द्वारा किया जा रहा है। इस सैन्य अभ्यास के दौरान रॉक क्राफ्ट, स्लिदरिंग, काउंटर टेरेरिज्म, लो इंटेसिटी कॉन्फ्लिक्ट, टेक्निकल ड्रिल्स, जंगल वारफेयर स्कूल के अलावा अन्य अभ्यास होंगे।

युद्ध अभ्यास से दोनों देशों के मध्य सेना के संबंधों को मजबूत करना और सेनाओं की कार्यकुशलता को आदान प्रदान कर पारस्परिकता को मजबूत करना एवं बढ़ावा देना है। दोनों देशों की सेनाएं अपनी रणनीति एक दूसरे को समझाने व किसी भी आतंकी या अन्य आशंकाओं में जहां दोनों देशों की सेनाओं को मिलकर काम करना पड़े। ऐसी परिस्थितियों में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें