फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: भारत को मिली शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी, जुलाई-अगस्त में होगी

Thu, 17 Mar 2022 11:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कंबोज ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण आयोजन स्थल को बदला गया है। अब भारत को इसकी मेजबानी मिली है। तमिलनाडु में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
शतरंज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी भारत को मिल गई है। यह प्रतियोगिता पहले रूस में होनी थी, लेकिन यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते यह मेजबानी भारत को दी गई है। यह प्रतियोगिता जुलाई या अगस्त महीने में करवाई जा सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कंबोज ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण आयोजन स्थल को बदला गया है। अब भारत को इसकी मेजबानी मिली है।

विज्ञापन


तमिलनाडु में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस उपलब्धि का श्रेय अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर और महासचिव भरत सिंह को जाता है। प्रतियोगिता में लगभग 180 देशों के करीब 2500 चेस मास्टर हिस्सा लेंगे। कंबोज ने कहा कि पहले एक साथ इतने देशों ने भारत में किसी भी खेलकूद स्पर्धा में भाग नहीं लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें