फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका टी20: धर्मशाला में बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ चुके हैं शतक

Sat, 26 Feb 2022 11:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में रोहित-कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की थी। बांग्लादेश के तमीम इकबाल के नाम 60 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॅार्ड दर्ज है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रोहित शर्मा का बल्ला खूब बोलता है। रोहित शर्मा ने टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर शतक जड़ा है। 2015 में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 106 रन की पारी खेली थी। हालांकि, भारतीय टीम इस मैच को हार गई थी। इस मैदान पर रोहित-कोहली के नाम सबसे लंबी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


2015 में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच में रोहित-कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की थी। बांग्लादेश के तमीम इकबाल के नाम 60 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॅार्ड दर्ज है। धर्मशाला में अब तक नौ टी-20 क्रिकेट मैच खेले गए हैं। एचपीसीए स्टेडियम में अब तक दो शतक बने हैं। इनमें एक शतक भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। धर्मशाला में रोहित का बल्ला खूब चलता है।

जबकि दूसरा शतक बनाने वालों में बांग्लादेश के तमीम इकबाल शामिल हैं। रोहित शर्मा के नाम धर्मशाला में सबसे अधिक 106 रन बनाने का रिकॉर्ड है। धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में एक पारी में 200 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज है। यह रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें