फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Afg Odi: वनडे के लिए धर्मशाला पहुंची भारत-अफगानिस्तान की टीमें, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Thu, 11 Jun 2026 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

भारतीय टीम दोपहर करीब 1:15 बजे विशेष विमान से चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डे पर उतरी। वहीं अफगानिस्तान की टीम शाम 4:24 बजे एयरपोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
वनडे के लिए धर्मशाला पहुंची भारत-अफगानिस्तान की टीमें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे मुकाबले के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें गुरुवार को धर्मशाला पहुंच गईं। गगल हवाई अड्डे पर प्रशसंकों ने दोनों टीमों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारतीय टीम दोपहर करीब 1:15 बजे विशेष विमान से चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डे पर उतरी। वहीं अफगानिस्तान की टीम शाम 4:24 बजे एयरपोर्ट पहुंची। भारतीय टीम के स्वागत के लिए गगल एयरपोर्ट के बाहर क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और क्रिकेट प्रशंसक पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर डटे रहे। जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर आए, पूरा परिसर इंडिया-इंडिया और रोहित शर्मा के नारों से गूंज उठा। प्रशंसकों में विशेष रूप से रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

प्रशंसकों ने खिलाड़ियों की तस्वीरें कैमरों में कैद कीं

कई प्रशंसकों ने खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो मोबाइल कैमरों में कैद किए। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर व्यापक प्रबंध किए थे। इसके चलते खिलाड़ियों को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच वाहनों तक पहुंचाया गया।
 

शुक्रवार को अभ्यास करेंगी दोनों टीमें

वनडे से पहले शुक्रवार को भारत और अफगानिस्तान की टीम स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। अफगानिस्तान की टीम दोपहर डेढ़ से शाम साढ़े चार बजे तक और भारमीय टीम साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक अभ्यास करेगी। दोनों टीमें अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर फोकस करेंगी। धर्मशाला में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

मैच के बाद भी टीमें करेंगी अभ्यास

13 जून को होने वाले मैच के बाद 14 जून को भी भारत और अफगानिस्तान की टीमें लखनऊ में होने वाले मैच के लिए अभ्यास करेंगी। दोनों टीमें 15 जून को धर्मशाला से लौटेंगी। ऐसे में बीसीसीआई की ओर दोनों टीमों के लिए 14 जून को धर्मशाला में अभ्यास सत्र रखा गया है। दोपहर डेढ़ बजे भारतीय टीम अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचेगी। शाम साढ़े पांच बजे अफगानिस्तान की टीम नेट पर पसीना बहाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें