फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित, 95.59 प्रतिशत अंकों के साथ रामपुर की नमिता टॉपर

Thu, 11 Jun 2026 08:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

अप्रैल-मई 2026 में आयोजित परीक्षा में 13,712 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 11,817 सफल घोषित किए गए हैं। 
विज्ञापन
नमिता, लेख राज व ऋतिका। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए (वार्षिक) तृतीय वर्ष नियमित बैच का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। अप्रैल-मई 2026 में आयोजित परीक्षा में 13,712 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 11,817 सफल घोषित किए गए हैं। रिजल्ट 95.59 प्रतिशत रहा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विद्यार्थी लॉगिन आईडी से परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जीबी पंत मेमोरियल राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर बुशहर की नमिता ने 9.33 सीजीपीए के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। सिद्धार्थ राजकीय डिग्री कॉलेज नादौन के लेख राज 9.01 सीजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि स्वामी विवेकानंद राजकीय डिग्री कॉलेज घुमारवीं की ऋतिका ने 8.99 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

 

राजकीय डिग्री कॉलेज ढलियारा, कांगड़ा के शिवनंद 8.98 सीजीपीए के साथ चौथे स्थान पर रहे। राजकीय डिग्री कॉलेज संजौली की तमन्ना ने 8.95 सीजीपीए प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया। डिग्री कॉलेज नाहन के सत्यम 8.88 सीजीपीए के साथ छठे तथा पंडित संत राम राजकीय डिग्री कॉलेज बैजनाथ की प्रियंका 8.86 सीजीपीए के साथ सातवें स्थान पर रहीं। आठवां स्थान राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा, रोहड़ू की अदिति खिट्टा ने 8.85 सीजीपीए के साथ प्राप्त किया।

राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला की सोनिया थापा 8.76 सीजीपीए के साथ नौवें स्थान पर रहीं। दसवें स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। इनमें राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के निशांत, राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर की अर्पिता तथा राजकीय डिग्री कॉलेज चंबा के रोहित कुमार शामिल हैं। तीनों ने 8.75 सीजीपीए प्राप्त किया है। मेरिट सूची में विभिन्न जिलों के सरकारी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही है। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेजों में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

एचपीयू : 1358 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एमए इकोनॉमिक्स, एलएलबी और एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कीं। परीक्षाएं शिमला और कांगड़ा के केंद्रों पर हुईं। तीनों पाठ्यक्रमों के लिए 1,589 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,358 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। एमए इकोनॉमिक्स की प्रवेश परीक्षा सुबह 9 बजे यूसीबीएस, एचपीयू शिमला में हुई। इस परीक्षा के लिए 238 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 204 ने परीक्षा दी। एलएलबी प्रवेश परीक्षा सुबह 11:30 बजे तीन केंद्रों पर आयोजित की गई। यूसीबीएस, एचपीयू शिमला में 184 में से 165, विधि विभाग एचपीयू शिमला में 420 में से 361 तथा डीएवी कांगड़ा में 155 में से 134 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 759 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 660 ने परीक्षा दी। दोपहर 2 बजे आयोजित एमए अंग्रेजी प्रवेश परीक्षा के लिए विधि विभाग एचपीयू शिमला में 424 में से 345 तथा डीएवी कांगड़ा में 168 में से 149 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 592 अभ्यर्थियों में से 494 ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें