धर्मशाला मैदान पर 2 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-ट्वेंटी मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। टीम के खिलाड़ी के सुबह करीब साढ़े 11 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को होटल में ठहरने के लिए बस से रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टीम आज शाम धर्मशाला मैदान पर जाएगी।
टीम के खिलाड़ी शाम के वक्त यहां अभ्यास भी करेंगे। इसके अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अभ्यास करेंगे। पहला टी-ट्वेंटी दो अक्टूबर को खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी कि बेहतर अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए।