फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: धर्मशाला में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका से चुकता किया मोहाली का हिसाब, सीरीज में बढ़त

Mon, 15 Dec 2025 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 धर्मशाला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स का विकेट लेने के बाद पांड्या और हर्षित के साथ जश्न मनाते अर्शदीप। - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलाधार की खूबसूरत वादियों में रविवार को क्रिकेट का रोमांच देखते ही बना। धर्मशाला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली गेंद से कमर तोड़ी, फिर बल्ले से जोरदार प्रहार कर चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने चौकों-छक्कों की बरसात कर पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने द. अफ्रीका को 117 रन पर ही समेट दिया। यह लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अर्शदीप सिंह मैन ऑफ दी मैच रहे। इस जीत के साथ भारत ने इसी मैदान में वर्ष 2015 में मिली हार का भी बदला ले लिया।

विज्ञापन

सीरीज में बढ़त
टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 में द. अफ्रीका को हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त ले ली। अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 117 रन बनाए। भारत ने 3 पर 120 रन बनाकर जीत दर्ज की। दो विकेट लेने वाले अर्शदीप प्लेयर ऑफ द मैच रहे। भारत की अफ्रीका पर टी-20 में 20वीं जीत है। 

अर्शदीप ने दिया शुरुआती झटका
अर्शदीप सिंह ने भारत को मैच के पहले ही ओवर में विकेट दिलाया। उनकी चौथी बॉल रीजा हेंड्रिक्स के पैड पर लगीए लेकिन, फील्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया। ऐसे में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने डीआरएस की मांग दी। रिव्यू सफल रहा और भारत को विकेट मिला।

पांड्या ने टी-20 में लिया 100वां विकेट
हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (9 रन) को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। इसके साथ टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले वे तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। उनसे पहले अर्शदीप और जसप्रीत बुमराह ऐसा कर चुके हैं।

50 विकेट वरुण चक्रवर्ती के पूरे
वरुण चक्रवर्ती ने डेविड फरेरा का विकेट लेकर टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे किए हैं। वरुण का गेंदबाजी औसत 15.38 है। उनसे बेहतर औसत के साथ 50 या उससे ज्यादा विकेट सिर्फ कुलदीप यादव, राशिद खान, अजंथा मेंडिस और इमरान ताहिर ही ले सके हैं। अब उन्होंने धर्मशाला में 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर फरेरा को बोल्ड कर यह कामयाबी हासिल की।
 

बीमार होने के कारण नहीं खेले अक्षर
कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस के दौरान बताया कि अक्षर की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं, जबकि बुमराह को निजी कारणों के चलते घर जाना पड़ा है। सूर्यकुमार ने हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के बार में अधिक जानकारी नहीं दी। अक्षर और बुमराह की जगह इस मैच में कुलदीप यादव और हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। दोनों ही गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने चयन को सही साबित किया।

धर्मशाला में टॉस से पहले आधा भर गया स्टेडियम
टॉस से पहले ही स्टेडियम लगभग आधा भर चुका था। सभी गेटों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान हुआ। हर अच्छी गेंद और शानदार शॉट पर तालियों और सीटियों की गूंज सुनाई देती रही। जैसे ही भारतीय टीम मैदान पर उतरी, दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। अभिषेक के छोकों का दर्शकों ने जमकर लुत्फ लिया। शॉट लगने पर भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं बजाते रहे तालियां। 

दक्षिण अफ्रीका के कम स्कोर से दर्शक मायूस
 दक्षिण अफ्रीका ने दर्शकों को पूरी तरह से मायूस किया। इसके साथ साउथ अफ्रीका के नाम धर्मशाला में 20 ओवर में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। चंडीगढ़ में खेले सीरीज के दूसरे मैच में हाई स्कोर बनने के बाद धर्मशाला में भी दर्शकों को बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद थी। धर्मशाला में दर्शकों को आस थी कि यहां पर भी उन्हें एक बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका की टीम को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद अफ्रीकी टीम को उभरने का मौका ही नहीं मिला। पिछले मैच के हीरो रहे क्विंटन डीकॉक भी धर्मशाला में सस्ते में ही निपट गए। साउथ अफ्रीका टीम के आठ खिलाड़ी स्कोर बनाने में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विज्ञापन

हमीरपुर के वीरेंद्र शर्मा ने की अंपायरिंग
 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में हमीरपुर के अनुभवी अंपायर वीरेंद्र शर्मा अंपायरिंग की। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी मौजूदगी हिमाचल के क्रिकेट अंपायरिंग क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। वीरेंद्र शर्मा लंबे समय से क्रिकेट अंपायरिंग से जुड़े हुए हैं। घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ कई महत्त्वपूर्ण मुकाबलों में अपनी निष्पक्ष और सटीक अंपायरिंग की है। अनुशासन, नियमों की गहरी समझ और मैदान पर शांत निर्णय क्षमता उनकी पहचान रही है। इसी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच में अंपायरिंग का अवसर मिला है। धर्मशाला जैसे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अंपायरिंग करना किसी भी अंपायर के लिए गौरव की बात है। वीरेंद्र शर्मा की इस उपलब्धि से प्रदेश के युवा अंपायरों और क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें