फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों के लिए जरूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले दर्शकों को अपना टिकट काउंटर से लेना होगा। इस बार बुकिंग की स्लिप के आधार पर स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है। काउंटर से टिकट लेने के बाद ही स्टेडियम में जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


अगर टिकट नहीं लिया तो मैच देखने से महरूम रहना पड़ेगा। ऑनलाइन टिकट काउंटर पर देने के लिए पुलिस विभाग ने एचपीसीए को निर्देश जारी किए हैं। इस बार ऐसा सुरक्षा के लिहाज से किया जा रहा है। अकसर स्लिप के आधार पर दर्शक स्टेडियम में जाने पर अड़ जाते हैं।

मैच शुरू होने में कम समय बचने पर स्लिप के आधार पर ही स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जाती है मगर इस बार काउंटर से टिकट प्राप्त करने के बाद स्टेडियम में दर्शक मैच देख सकेंगे। टिकट प्राप्त करने के लिए दर्शकों को काउंटर में स्लिप और पहचान पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

धर्मशाला पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम

वहीं, पहले टी-ट्वेंटी मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। टीम सुबह साढ़े 11 बजे धर्मशाला पहुंच गई है। इसके अलावा टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी आज यहां पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका अगले दो दिन यहां अभ्यास भी करेगी।

टीम को अपने शुरुआती अभ्यास मैच में भारत के तीसरे दर्जे की टीम ने हरा दिया था। ऐसे में अफ्रीकी टीम चाहेगी कि यहां की परिस्थितियों को भांपकर मैच की तैयारी की जाए। धर्मशाला स्टेडियम में मैच को लेकर सुरक्षा और कड़ी की गई है। यहां दो अक्टूबर को पहला मैच खेला जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें