मैच के शुरू होने से पहले कन्या पूजन करेगी एचपीसीए
टेस्ट मैच से पहले एचपीसीए की ओर से कन्या पूजन किया जाएगा। मैदान में एचपीसीए की पदाधिकारी नौ कन्याओं का पूजन करेंगे। एचपीसीए की ओर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व में भी मैचों से पहले इंद्रुनाग मंदिर में पूजा-अर्चना की जाती है ताकि मैच में बारिश के कारण कोई खलल न पड़े। इस बार एचपीसीए की ओर 25 फरवरी को खनियारा के इंद्रुनाग मंदिर में पूजा, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया था।