शैक्षणिक सत्र 2018-19 के दौरान कम परीक्षा परिणाम देने वाले कुल्लू और मंडी जिला के 27 प्रवक्ताओं की फिलहाल वेतनवृद्धि नहीं रुकेगी। शिक्षा निदेशालय ने इन दोनों जिलों के उपनिदेशकों को पत्र जारी कर 27 दिसंबर और 30 दिसंबर 2019 को जारी वेतन वृद्धि रोकने के आदेशों पर आगामी फैसला न होने तक कार्यान्वयन नहीं करने को कहा है। जिला कुल्लू में सात और जिला मंडी में 20 स्कूल कॉडर के प्रवक्ताओं की कम परीक्षा परिणाम देने पर वेतन वृद्धि रोकने को कहा गया था।