फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के चार शहरों में आयकर विभाग की छापामारी, मचा हड़कंप

Wed, 21 Sep 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट/देहरागोपीपुर/पालमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार को ऊना और कांगड़ा के चार शहरों में छापामारी कर कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान कई दुकानों से दस्तावेज कब्जे में लिए। विभाग की कार्रवाई से दिनभर व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


कुछ तो दुकानें का शटर डाउन का इधर-उधर हो गए। बताया जा रहा है कि जिन बड़े व्यापारियों और होटल मालिकों ने अपनी आय घोषित नहीं की है उन पर कार्रवाई हो रही है। ऊना के गगरेट में आयकर विभाग की टीम ने सुबह 10 बजे एक दवा व्यापारी की दुकान, घर और फार्म हाउस पर एक साथ दबिश दी।

कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। टीम ने क्षेत्र के एक नामी होटल में भी दबिश देकर उसका रिकार्ड खंगाला। वहीं, कांगड़ा के देहरा बाजार में मंगलवार सुबह टीम ने एक कपड़ा व्यापारी की तीन दुकानों, घर और अन्य स्थानों पर दबिश दी। देर शाम तक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानों का रिकॉर्ड जब्त

टीम के साथ हथियारबंद जवान भी तैनात रहे। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। एक अन्य टीम ने पंचरुखी में फर्नीचर हाउस और पालमपुर में दवा विक्रेता के यहां छापामारी की। दोनों दुकानदारों से रिकॉर्ड जब्त किया गया। टीम सुबह से लेकर शाम तक खातों को खंगालती रही।

अपर आयकर आयुक्त एनआर कपूर की अगुवाई आयकर उपायुक्त सीएल नेगी, आयकर अधिकारी सोहनलाल ठाकुर की टीम ने कार्रवाई की। दोनों कारोबारियों ने विभाग के समक्ष अपनी अघोषित आय को 30 सितंबर से पहले घोषित करने की बात स्वीकारी है।

पालमपुर मंडी रेंज के अपर आयकर आयुक्त एनआर कपूर ने कहा कि व्यापारी 30 सितंबर से पहले अपनी आय की घोषणा करें, अन्यथा विभाग कार्रवाई करेगा। इसमें 300 फीसदी पेनल्टी और अभियोजन का प्रावधान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें