फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों-दफ्तरों में आयकर विभाग की छापामारी, कारोबारियों में हड़कंप

Fri, 03 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान लेनदेन पर नोटिस भेजने के बाद आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को हिमाचल के ऊना जिले के घालूवाल, कुठेड़ा जसवाला और गगरेट में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापामारी कर कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन


ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर जिला के अधिकारियों की टीम की छापामारी से कारोबारियों में दिन भर हड़कंप रहा। बताया जा रहा है कि वीरवार को गगरेट बाजार के बीचोंबीच एक किराना व्यापारी की दुकान में दोपहर लगभग सवा बारह बजे आयकर टीम ने दबिश दी।

इसके अलावा घालूवाल में शराब कारोबारी के दफ्तर में भी दबिश दी गई। कुठेड़ा जसवाला में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का रिकॉर्ड खंगाला गया। आयकर विभाग पालमपुर रेंज के अतिरिक्त कमिश्नर एनआर कपूर ने बताया कि नोटबंदी के दौरान खातों में जमा करवाई गई राशि से संबंधित ही यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समय के दौरान जिन कारोबारियों के खातों में रुपये जमा हुए थे, उन्हें एडवाइजरी लेटर जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि विभाग ने जिला भर के 250 लोगों को एडवाइजरी लेटर जारी किए हैं।

आईटीओ विनोद कुमार ने बताया कि जिला में लोगों को एडवाइजरी लेटर जारी कर 15 फरवरी तक रिस्पांस फाइल करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि निश्चित समयावधि के बाद ही विभाग कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें