फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पंजाब के एक टीवी चैनल के कार्यालय पर आयकर का छापा

Sat, 27 Nov 2021 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान जांच अधिकारियों ने कई कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य अकाउंट संबंधी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से भी अधिकारियों ने वेतन व अन्य जानकारियां मांगीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला में स्थित पंजाब के एक दिग्गज नेता के टीवी चैनल के कार्यालय पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। शुक्रवार सुबह शुरू हुई छापे की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कार्यालय से न तो बाहर जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर आने की अनुमति मिली। 

विज्ञापन

दिनभर चली इस कार्रवाई के दौरान जांच अधिकारियों ने कई कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य अकाउंट संबंधी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से भी अधिकारियों ने वेतन व अन्य जानकारियां मांगीं।

सूत्रों के अनुसार पंजाब के नेता के इस चैनल के पंजाब में स्थित कार्यालयों पर भी इनकम टैक्स की टीमों ने दबिश दी थी। इस दौरान वहां से भी दस्तावेज व रिकॉर्ड जब्त किया गया है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इस चैनल पर हुई कार्रवाई को पंजाब के  सियासी घमासान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें