फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वॉलीबाल में नेरवा ने दाड़गी चौपाल ने रामपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई सुन्नी में खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 17 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुन्नी में बुधवार से बॉयज जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता में पहले दिन वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। पहले दिन वॉलीबाल के तीन, खो-खो के तीन और बैडमिंटन के दो मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में सबसे पहले वॉलीबाल के मुकाबले हुए। इसमें पहला मुकाबला आईटीआई नेरवा और दाड़गी के बीच हुआ। इसमें नेरवा ने दाड़गी को हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरा मुकाबला चौपाल और रामपुर के बीच खेला गया। इसमें रामपुर ने चौपाल को हराया। तीसरा मुकाबला प्रगतिनगर और जलोग के बीच हुआ। इसमें प्रगतिनगर ने जीत हासिल की। इसके बाद खो-खो के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

खो-खो में पहला मुकाबला चिड़गांव और सुन्नी के बीच खेला गया। इसमें सुन्नी ने जीत हासिल की। इसके बाद समरकोट और कांगल के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें कांगल ने जीत दर्ज की। इसके बाद तीसरा मुकाबला दाड़गी और देलथ के बीच खेला गया। इसमें सुन्नी ने जीत का परचम लहराया। वहीं एक मुकाबला बैडमिंटन का शिमला और चिड़गांव के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने जीत दर्ज की। आईटीआई सुन्नी शिक्षक संजय शर्मा ने बताया कि वीरवार से बॉयज जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि इसमें जिला भर की 17 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 2 मई तक चलेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें