फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एसएफआई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की राज्य कमेटी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और प्रदेश सरकार के प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी फैसले का विरोध किया है। संगठन ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन आर्थिक संकट का हवाला देकर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि फीस बढ़ोतरी छात्र हितों के खिलाफ है और इससे उच्च शिक्षा महंगी हो जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालय में आर्थिक संसाधनों के दुरुपयोग और नियुक्तियों में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। बिना योग्यता के की गईं भर्तियों से विश्वविद्यालय पर वित्तीय दबाव बढ़ा है। एसएफआई ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रावास और परिवहन सुविधाओं की कमी है जबकि एचआरटीसी को किराये के रूप में बड़ी राशि चुकाई जा रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि फीस बढ़ोतरी का फैसला वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें