फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गांवों में बेखौफ पूरी रात बजते हैं डीजे, आदेशों की हो रही अवहेलना

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा डीजे की तेज आवाज से बुजुर्ग, बच्चे, मरीज और विद्यार्थी परेशान, नियमों की पालना करवाने में पंचायतें और पुलिस नाकाम
विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर है रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में शादियों, जागरण और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान बेखौफ होकर पूरी रात तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे हैं। इससे जहां एक ओर ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल हाईकोर्ट के ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण संबंधी निर्देशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।

रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे, लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध संबंधी नियमों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी पालना सुनिश्चित करवाने के लिए स्थानीय पंचायतों और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके चलते बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार लोगों, विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से स्पष्ट नियम निर्धारित किए हैं। शहरी क्षेत्रों रात 10 बजे के बाद डीजे और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आता है। नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई भी करती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति इसके विपरीत है। बुद्धिजीवी वर्ग और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने स्थानीय पंचायतों तथा जुन्गा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। कई बार देर रात तक डीजे बजने के बावजूद न तो पुलिस मौके पर पहुंचती है और न ही पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से आयोजकों को नियमों का पालन करने के लिए कहा जाता है। बुद्धिजीवी वर्ग और गैर सरकारी संगठनों ने प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों को समान रूप से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ग्रामीण शिमला के. कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाईकोर्ट के आदेशों और ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाना स्थानीय पंचायतों और पुलिस प्रशासन का दायित्व है। यदि किसी क्षेत्र में रातभर तेज आवाज में डीजे बजाए जाते हैं तो स्थानीय पंचायत को इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें