शिकायतकर्ताओं ने ये कहा
शिकायकर्ता शब्बीर मोहम्मद, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विनोद कुमार, रीना कुमारी, देवी सिंह, नानक चंद और राहुल कुमार ने पुलिस से तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनसे पैसा दिलवाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि लोगों ने फाइनांस कंपनी के तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तीनों को पूछताछ के लिए तीसा थाना में तलब किया जाएगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि असल में लोगों से कितने पैसे की ठगी हुई है।