फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जंगल में सरकारी चावल के फेंकने के मामले में खन्ना ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, मांगी जांच

Tue, 21 Feb 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय कपड़ा वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखा है। उन्हें अवगत करवाया गया है कि हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पपलाह जंगल में सरकारी चावल से भरे 24 बोरों को फेंकने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय कपड़ा वाणिज्य और उद्योग, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखा है। उन्हें अवगत करवाया गया है कि हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पपलाह जंगल में सरकारी चावल से भरे 24 बोरों को फेंकने का मामला सामने आया है। अमर उजाला में छपी खबर को नत्थी कर कहा है कि सस्ते राशन के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो वाले थैले भी मिले हैं।

विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि इस मामले में गड़बड़झाले की आशंका है। सरकारी राशन को खुले में फेंकने से खाद्य आपूर्ति विभाग और राज्य निगरानी आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में आती है। पत्र में अविनाश राय खन्ना ने मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध किया है कि इस विषय में जांच करवाकर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें