फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही मैच में घरेलू पिच पर हारा हिमाचल

Thu, 06 Nov 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन रणजी क्रिकेट ट्रॉफी में घरेलू पिच पर हिमाचल टीम को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। वीरवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सर्विसेज की टीम ने हिमाचल को दो विकेट से हराया।
विज्ञापन


हिमाचल टीम के खिलाड़ी पहले मैच में न तो बल्लेबाजी में उम्दा प्रदर्शन कर पाए और न ही गेंदबाजी में कोई धार दिखी। सर्विसेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हिमाचल टीम पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल पाई।

45.2 ओवर में हिमाचल टीम 181 रन पर ढेर हो गई। हिमाचल टीम से प्रशांत चोपड़ा ने 75 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन बनाए। इसके अलावा प्रदेश के स्टार क्रिकेटर ऋषि धवन ने 20 और बीबी शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्विसेज की टीम ने 40.1 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया। सर्विसेज की टीम से मध्यक्रम के बल्लेबाज नकुल वर्मा ने सर्वाधिक 68 गेंदों में 57 रन बनाए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें